डीसी ने किया डिस्पैच सेंटर और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
चाईबासा में नगरपालिका चुनाव के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंदन कुमार ने मतदान दल के रवानगी स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टाटा कॉलेज और महिला कॉलेज में विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल थे।
चाईबासा। नगरपालिका चुनाव को ले कर पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) -सह- उपायुक्त चंदन कुमार ने गुरुवार को चाईबासा एवं चक्रधरपुर दोनों नगर परिषद क्षेत्र के लिए मतदान दल रवानगी हेतु चिन्हित स्थल टाटा कॉलेज परिसर और स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हेतु चिन्हित परिसर महिला कॉलेज का निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग, भूमि सुधार उपसमाहर्ता पोड़ाहाट-चक्रधरपुर के.के.मुण्डू, भूमि सुधार उपसमाहर्ता चाईबासा जीतराय मुर्मू, नजारत उप समाहर्ता देवेंद्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी सबिता टोप्पो, सभी निर्वाची पदाधिकारी(वार्ड पार्षद)-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।निरीक्षण
के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा डिस्पैच सेंटर- टाटा कॉलेज परिसर और स्ट्रांग रूम व मतगणना परिसर महिला कॉलेज-चाईबासा में दोनों नगरपरिषद क्षेत्र के लिए की जा रही पृथक-पृथक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया । साथ ही नगरपरिषद वार डिस्पैच सेंटर पर पर सभी व्यवस्थाओं, जैसे- बैरिकेडिंग, मतदान सामग्री वितरण, आवागमन हेतु वाहनों का क्रमवार संयोजन सहित विविध बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया । इसके अलावा स्ट्रांग रूम व मतगणना परिसर में रिसीविंग टेबल पर मतदान कर्मियों के पहुंचने के लिए सुलभ व्यवस्था, मतगणना के दिन कर्मियों एवं चुनावी अभिकर्ताओं का आवागमन व्यवस्था, मतगणना कक्ष में टेबल का संधारण सहित सुरक्षा व्यवस्था आदि के संदर्भ में उचित निर्देश दिया ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


