चांडिल में बजबजाती नाली से मलेरिया का बढ़ा खतरा

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

चांडिल में मुख्य सड़क और डैम रोड के किनारे बजबजाती नाली के कारण लोगों की जिंदगी मुश्किल हो गई है। गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ी है, जिससे मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। सामाजिक कार्यकर्ता अनंत आडय ने प्रशासन से नाली की सफाई की मांग की है।

चांडिल में बजबजाती नाली से मलेरिया का बढ़ा खतरा

चांडिल, संवाददाता। चांडिल मुख्य सड़क एवं डैम रोड के किनारे बजबजाती नाली के दुर्गंध ने आम लोगों की जिंदगी को दूभर कर दिया है। गंदी नाली की वजह से मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ने से मलेरिया का खतरा भी बढ़ गया है। कई लोग मलेरिया के चपेट में आने लगे है। बरसात के पहले नाली की सफाई नहीं हुई तो बीमारी का खतरा और बढ़ जाएगा। पिछले कई सालों से ज्यादा समय से चांडिल में नाली की सफाई नहीं हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता अनंत आडय ने प्रशासन से बरसात से पहले चांडिल मुख्य बाजार एवं डैम रोड स्थित नाली की सफाई कराने की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।