हिमांशु विकास चक्रवर्ती और आशा कुमारी बने चैंपियन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरजमशेदपुर में 15-16 जून को आयोजित एलआईसी डिवीजनल शतरंज टूर्नामेंट 2026 में पुरुष वर्ग में हिमांशु विकास चक्रवर्ती ने चैंपियन का खिताब जीता। उन्होंने अशोक दास को हराया। महिला वर्ग में आशा कुमारी ने रश्मि सामल को 3-0 से हराकर विजेता बनीं। बलवंत कुमार सिंह और अंकित भारद्वाज क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
जमशेदपुर। एलआईसी स्पोर्ट्स क्लब, बिष्टूपुर में 15-16 जून तक आयोजित एलआईसी डिवीजनल शतरंज टूर्नामेंट 2026 के पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं का निर्णय हो गया। पुरुष वर्ग में हिमांशु विकास चक्रवर्ती ने अशोक दास को हराकर चैंपियन का खिताब जीता। बलवंत कुमार सिंह द्वितीय एवं अंकित भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहे।महिला वर्ग में आशा कुमारी ने रश्मि सामल को बेस्ट ऑफ थ्री मैच में 3-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


