चंपई 22 अप्रैल को करेंगे नामांकन : डॉ. अजय
महागठबंधन प्रत्याशी झामुमो नेता चंपई सोरेन 22 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने गुरुवार को बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में प्रेसवार्ता में...
महागठबंधन प्रत्याशी झामुमो नेता चंपई सोरेन 22 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने गुरुवार को बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में प्रेसवार्ता में दी। प्रेसवार्ता में महागठबंधन के प्रत्याशी चंपई सोरेन और विधायक कुणाल षाड़ंगी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजय खां व अन्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर डॉ. अजय ने कहा कि चंपई सोरेन सिर्फ आदिवासियों के नेता नहीं हैं, बल्कि उन्होंने आम जनता के लिए संघर्ष किया है। चाहे बात अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को हटाने की हो या फिर मजदूरों की। वे हमेशा संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 86 बस्ती जो अब 132 बस्तियों में तब्दील हो गयी है, उसके मालिकाना हक के नाम पर लोगों को छला है। अब चंपई सोरेन को महागठबंधन ने उम्मीदवार बनाया है, जो लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। वे आम लोगों को चाय की दुकान पर उपलब्ध हो जायेंगे। चौक- चौराहों पर मिलेंगे।