ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरचंपा मिस और विक्रम मिस्टर आदिवासी बने

चंपा मिस और विक्रम मिस्टर आदिवासी बने

गम्हरिया की चंपा टुडू और डुमरिया के बिक्रम टुडू ने क्रमश: 42वें मिस एंड मिस्टर आदिवासी का ताज रविवार को अपने नाम कर लिया। बिक्रम जेएनयू का छात्र...

चंपा मिस और विक्रम मिस्टर आदिवासी बने
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 26 Nov 2018 11:49 PM
ऐप पर पढ़ें

गम्हरिया की चंपा टुडू और डुमरिया के बिक्रम टुडू ने क्रमश: 42वें मिस एंड मिस्टर आदिवासी का ताज रविवार को अपने नाम कर लिया। बिक्रम जेएनयू का छात्र है। इससे पहले बिक्रम ने प्रतियोगिता में शामिल 13, जबकि चंपा ने 11 प्रतिभागियों के साथ मंच पर कैटवॉक किया। ये पारंपरिक आदिवासी परिधान पहनकर प्रतियोगिता में शामिल हुए। मुख्य अतिथि उपायुक्त अमित कुमार, एसएसपी अनूप बिरथरे, जिला परिषद सदस्य सुदिप्तो डे राणा और परसूडीह के इंस्पेक्टर अनिमेष गुप्ता ने विजेताओं को तीन हजार रुपये व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आदिवासी यूथ क्लब की ओर से रविवार को करनडीह स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 42वें दिशोम सोहराय का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिसे देखने के लिए हजारों लोग जुटे थे। खूंटे में बैलों को बांधकर और चमड़ा दिखाकर नचाने की प्रतियोगिता : छोलागोड़ा के हुडिंग सोय के बैल ने जीती। उसे विजेता के रूप में 25 सौ रुपये से सम्मानित किया गया। सरजामदा के लक्ष्मी सोय की लुखी आयो छापोल डांस ग्रुप, सारजामदा के ही सुजीत हांसदा की सासंग बाहा डांस ग्रुप ने छापोल-छापोल नृत्य पेश किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष सालखन मुर्मू, उपाध्यक्ष बिरसा मुर्मू, महासचिव बहादुर हांसदा, सचिव राम सिंह मुर्मू, संयुक्त सचिव दखिन मुर्मू, निदेशक सोनाराम सोरेन, ईश्वर सोरेन आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही जयपाल सिंह स्टेडियम में बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन का निर्माण किया जाएगा। एसएसपी ने सोहराय पर्व की शुभकामना दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें