ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा मोटर्स में ग्रेड पर वार्ता के लिए अध्यक्ष व महामंत्री अधिकृत

टाटा मोटर्स में ग्रेड पर वार्ता के लिए अध्यक्ष व महामंत्री अधिकृत

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शनिवार को पदाधिकारियों की हुई बैठक में ग्रेड रिवीजन पर निर्णायक फैसला लिया गया। इस बैठक में अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते तथा महामंत्री आरके सिंह को सर्वसम्मति से...

टाटा मोटर्स में ग्रेड पर वार्ता के लिए अध्यक्ष व महामंत्री अधिकृत
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 16 Jun 2019 04:33 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शनिवार को पदाधिकारियों की हुई बैठक में ग्रेड रिवीजन पर निर्णायक फैसला लिया गया। इस बैठक में अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते तथा महामंत्री आरके सिंह को सर्वसम्मति से अधिकृत कर दिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसमें पहला ग्रेड दूसरा संगठन तथा तीसरा कंपनी में उत्पादन की स्थिति। इन बिंदुओं पर सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी अपने विचार रखें। वहीं, संगठन में मतबेद के मामले पर सभी पदाधिकारियों ने कहा हम साथ हैं, यूनियन में कोई गुटबाजी नहीं है। पदाधिकारियों ने अध्यक्ष और महामंत्री पर बेहतर ग्रेड रिवीजन समझौता कराने की आशा व्यक्त की। बैठक में गाड़ी के डिमांड घटने के कारण कंपनी के अंदर माहौल पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त किया गया कि आने वाले समय में गाड़ी का डिमांड बढ़ेगी। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि व्यस्तता के कारण रूटीन मीटिंग में विलंब होता है। उन्होंने कहा कि वेतन समझौता का कार्य प्रगति पर है, इसमें तेजी लाने का पूरा प्रयास चल रहा है। महामंत्री ने कहा कि हम लोग कुछ ठोस निर्णय के साथ बेहतर वेतन समझौता कराएंगे। अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के विश्वास पर पूरी कमेटी खरा उतरेगी। इस बैठक में हाल के दिनों में जिन कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई हुई है, उसपर प्रबंधन से सकारात्मक बातचीत कर जल्द समाप्त कराने का प्रयास करेगी। पदाधिकारियों की बैठक में धन्यवाद ज्ञापन बीके शर्मा ने दिया। वहीं, मुख्य रूप से अजय भगत, एचएस सैनी, अनिल शर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, आरएन सिंह, अशोक उपाध्याय, एसएन सिंह, पीके मोहंती, नवीन कुमार, पवन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें