बिरसानगर में महिला से चेन छिनतई
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
बिरसानगर थाना से 100 मीटर की दूरी पर एक महिला के गले से सोने की चेन छिनने का मामला सामने आया है। रविवार शाम को बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित रमेश ने पुलिस को मौखिक शिकायत दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिरसानगर थाना से 100 मीटर की दूरी पर एक महिला से चेन छिनतई का मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम की है। जानकारी के अनुसार रमेश अपनी पत्नी संध्या देवी के साथ विश्वकर्मा मैदान के पास अपनी बहन के घर जा रहे थे। थाना से थोड़ी दूरी पर पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और पत्नी के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। बाइक सवार बदमाश संडे मार्केट की ओर भागे और एक गली में घुस गए। रमेश ने बताया कि उन्होंने पुलिस ने मौखिक शिकायत की जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


