ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबिष्टूपुर में मोबाइल व सोनारी में चेन छीना

बिष्टूपुर में मोबाइल व सोनारी में चेन छीना

शहर में छिनतई करने वाले बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बिष्टूपुर और सोनारी थाना क्षेत्र में मोबाइल और सोने की चेन छीने की अलग-अलग घटनाएं घटी...

बिष्टूपुर में मोबाइल व सोनारी में चेन छीना
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 17 Nov 2018 08:08 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में छिनतई करने वाले बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बिष्टूपुर और सोनारी थाना क्षेत्र में मोबाइल और सोने की चेन छीने की अलग-अलग घटनाएं घटी है। दोनों मामला पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू की है।

केस-1

बिष्टूपुर गुरुद्वारा बस्ती की रहने वाली सुमोना चौधरी 14 नवंबर की सुबह 11.20 बजे चिन्मया विद्यालय एमवे की दुकान के पास खड़ी थी। तभी स्कूटी (जेएच 05 बीजी-6572) पर सवार होकर दो बदमाश पीछे से आए और झपट्टा मारकर हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के समय सुमोना चौधरी मोबाइल पर बात कर रही थी। मोबाइल छीन लेने के बाद उसकी नजर स्कूटी सवार बदमाशों पर पड़ी।

केस-2

सोनारी थाना क्षेत्र के 36 गांधी रोड की रहने वाली डॉली प्रसाद से पल्सर बाइक (जेएच 01- 3270) पर सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार को दिन के 1.30 बजे क्रिश्चन मैदान के पास झपट्टा मारकर गले से सोने का चेन छीन लिया। घटना के बाद डॉली की नजर पल्सर पर पड़ी और उसका नंबर देख लिया। उसके बाद घटना की लिखित शिकायत सोनारी थाने में की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें