ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरचाईबासा डीसी के बॉडीगार्ड व चालक दुर्घटना में घायल

चाईबासा डीसी के बॉडीगार्ड व चालक दुर्घटना में घायल

सड़क दुर्घटना में पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल के अंगरक्षक और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार की दोपहर की...

चाईबासा डीसी के बॉडीगार्ड व चालक दुर्घटना में घायल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 25 May 2019 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

सड़क दुर्घटना में पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल के अंगरक्षक और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार की दोपहर की हैं।

जानकारी के अनुसार डीसी अरवा राजकमल के अंगरक्षक चन्द्रशेखर राव (32) तथा चालक शत्रुघ्न महतो (32) रांची से उपायुक्त की इनोवा कार से चाईबासा आ रहे थे। इसी क्रम में कराईकेला थाना क्षेत्र के करंजो के पास मोड़ पर साइकिल सवार को बचाने के क्रम में इनोवा कार पेड़ से जा टकराई। जिससे अंगरक्षक चन्द्रशेखर राव व चालक शत्रुघ्न महतो घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कराईकेला पुलिस व आसपास के लोगों ने दोनों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाई। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। अंगरक्षक चन्द्रशेखर के हाथ एवं सर में गंभीर चोट आई हैं, जबकि चालक शत्रुघ्न महतो के सर में चोट लगी है। बाद में दोनों को चाईबासा एंबुलेंस से भेज दिया गया।

घायलों को देखने पहुंचे एसडीओ व अन्य

उपायुक्त के चालक एवं अंगरक्षक के घायल होने की सूचना मिलने पर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में अफसरों का जमघट लग गया। घायलों को देखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद, कार्यपालक दण्डाधिकारी मनोज कुमार, अंचलाधिकारी अमर जॉन आईंद, चक्रधरपुर बीडीओ रामनारायण सिंह, मनोहरपुर बीडीओ जितेन्द्र पाण्डेय, बंदगांव बीडीओ कामेश्वर बेदिया, नोवामुंडी बीडीओ समेत अनुमंडल एवं प्रखंड के कर्मी अस्पताल पहुंचे। एसडीओ ने दोनों घायलों की सुध लेने के बाद दोनों को एंबुलेंस से चाईबासा भेजवा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें