सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने युवाओं को दिया तकनीकी प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट
जमशेदपुर में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा फ्लेबोटोमी तकनीशियन सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित किया गया। 60 प्रशिक्षुओं को छह महीने के प्रशिक्षण के बाद सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जीएसटी एडिशनल कमिश्नर और विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शामिल हुए। फाउंडेशन का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
जमशेदपुर। संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा फ्लेबोटोमी तकनीशियन सर्टिफिकेट वितरण समारोह शनिवार को जुगसलाई पार्क में संपन्न हुआ। इसमें जीएसटी एडिशनल कमिश्नर दिलीप कुमार मंडल और श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज महतो तथा डॉ. रंजन घोष शामिल थे। फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने बताया कि फ्लेबोटोमी तकनीशियन का प्रशिक्षण छह माह की अवधि का था, जिसमें कुल 60 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण पूरा किया। सभी प्रशिक्षुओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए, साथ ही संस्थान की ओर से सभी 60 प्रशिक्षुओं को प्लेसमेंट भी उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक उत्थान और रोजगार सृजन के कार्यों को जारी रहेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




