10 को साम्राज्यवाद विरोधी युद्ध दिवस मनाएगा सीटीयू

Mar 08, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

सेंट्रल ट्रेड यूनियन (सीटीयू) ने 10 मार्च को साम्राज्यवाद-विरोधी युद्ध दिवस मनाने की अपील की है। यूनियन ने ईरान और अन्य देशों में युद्ध की समाप्ति की मांग की है। उन्होंने भारतीय सरकार से जीसीसी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता बताई है।

10 को साम्राज्यवाद विरोधी युद्ध दिवस मनाएगा सीटीयू

सेंट्रल ट्रेड यूनियन (सीटीयू) के नेताओं ने देशवासियों से विश्व शांति के लिए 10 मार्च को साम्राज्यवाद-विरोधी युद्ध दिवस मनाने की अपील की है। यूनियन ने ईरान और दुनिया के अन्य हिस्सों में युद्ध की तत्काल समाप्ति की मांग भी की है। कहा कि विश्व के सभी देशों की संप्रभुता की रक्षा होनी चाहिए। सीटीयू ने भारत सरकार से जीसीसी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई की भी जरूरत बताई है। सीटीयू के संयुक्त मंच ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के सैन्य आक्रमण की निंदा करते हुए भारत के लोगों से 10 मार्च को साम्राज्यवाद-विरोधी युद्ध दिवस के रूप में मनाने के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।