6 जून तक ही पूरा करना है हाउस लिस्टिंग का काम
पूर्वी सिंहभूम जिले में जनगणना-2027 के तहत हाउस लिस्टिंग का काम अब 6 जून तक पूरा करना है। पहले इसकी समय सीमा 14 जून थी, लेकिन सरकार ने एक सप्ताह घटा दिया है। सभी जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि जिन प्रगणकों ने काम शुरू नहीं किया, वहां कार्यवाही करें।

पूर्वी सिंहभूम जिले में जनगणना-2027 के तहत हाउस लिस्टिंग का काम छह जून तक ही पूरा कर लेना है। पहले इसके लिए 14 जून तक का समय दिया गया था। परंतु अब सरकार ने इसकी अवधि एक सप्ताह घटा दी है। साथ ही सभी जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि अभी तक जिन प्रगणकों ने काम शुरू नहीं किया है, वहां काम शुरू कराएं। काम शुरू नहीं करने की स्थिति में उन पर कार्रवाई करें। एक प्रगणक को 150 से 200 के बीच घर दिये गये हैं। शनिवार को इस विषय पर वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था, जिससे सभी जिलों के जिला जनगणना पदाधिकारी और अपर जिला जनगणना पदाधिकारी जुड़े थे।
जिले के जनगणना पदाधिकारी एडीसी और अपर जिला जनगणना पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


