Jamshedpur News: प्रकृति पर्व करम को लेकर आदिवासी-मूलवासी समाज में उत्साह

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर में प्रकृति पर्व करम (करमा) को लेकर आदिवासी समाज में उत्साह है। यह पर्व 22 सितंबर को पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। करम अखड़ों में बैठकें हो रही हैं और श्रद्धालु सेवा में जुटे हैं। कन्याएं और महिलाएं 16 सितंबर को स्वर्णरेखा नदी तट पर जुलूस निकालेंगी, जहां विशेष अनाज बोए जाएंगे।

Jamshedpur News: प्रकृति पर्व करम को लेकर आदिवासी-मूलवासी समाज में उत्साह

Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर में प्रकृति पर्व करम (करमा) को लेकर आदिवासी-मूलवासी समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है। भादो महीने के आगमन के साथ ही करम पर्व ने दस्तक दे दी है। इस वर्ष यह पावन पर्व 22 सितंबर को पूर्ण पारंपरिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा।त्योहार को लेकर श्रद्धालुओं ने संयम, श्रद्धा और भक्ति भाव का पालन शुरू कर दिया है। सीतारामडेरा, मानगो-शंकोसाई, एग्रिको, कदमा और बारीडीह सहित कई क्षेत्रों के करम अखड़ों में आदिवासी उरांव समाज और अन्य मूलवासी संगठनों की विशेष बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इनमें पूजा-अर्चना, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं जावा उठाव की रूपरेखा तय की जा रही है।

सीतारामडेरा उरांव समाज समिति की अध्यक्ष सालु लकड़ा ने बताया कि 16 सितंबर को कुंवारी कन्याएं व महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-मांदर की थाप पर जुलूस के रूप में स्वर्णरेखा नदी तट पहुंचेंगी। नदी तट से बालू उठाकर बांस की टोकरियों में लाया जाएगा, जिसमें सात से नौ प्रकार के अनाज बोये जाएंगे। पर्व को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए करम अखड़ों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: प्रकृति पर्व करम को लेकर आदिवासी-मूलवासी समाज में उत्साह