
मदरसा आसमां खातून में मीलादुन नबी पर कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर के अहमदनगर कपाली स्थित दारुल उलूम मदरसा में मीलादुन नबी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें करात, नात पाक, हम्द और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 160 बच्चों ने भाग लिया, और सभी सफल बच्चों को...
जमशेदपुर। अहमदनगर कपाली के दारुल उलूम मदरसा आसमां खातून ( लिलबनात) मे मीलादुन नबी समारोह मे करात, नात पाक, हम्द व भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें हम्द प्रतियोगिता में तसनीम कौसर, मनतशा, सना बानो ने भाग लिया जबकि करात में कारिया फरहीन शरीफ अमजदी, अयान खान ने भाग लिया। नातपाक मे अरीफा तजइन, तसनीम कौसर, मिसबाह सबाह, अनमता व नेहा, मनतशा, कशफ, सबा व अरबिया के नाम शामिल हैं । नगमा ने वरफानालका जिक्र विषय पर भाषण दिया। हाफिजा फातिमा उसमानी ने कदजाकुम मिनलाह विषय पर अपनी विचार प्रकट की। आलिमा फरहीन अमजदी ने वमा अरसलनका विषय पर प्रकाश डाली।

इस प्रतियोगिता मे 160 बच्चों ने भाग लिया। जिनमें गुलाफ्शां, खुशबू, अफशां, हमीदा , आबिदा, आफरीन, साइमा, तमन्ना, आदि शामिल हैं । सभी सफल बच्चों को मुख्य अतिथि कांग्रेसी लीडर तसलीमामलिक द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए गए । समारोह का समापन सलातोसलाम व दुआओं के साथ हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




