संविधान दिवस कल, पंचायतों में होगा संविधान की प्रस्तावना का पाठ
जमशेदपुर में संविधान दिवस के अवसर पर पंचायती राज संस्थानों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम पंचायत सचिवालयों, प्रखंडों और जिला परिषद में होगा। पंचायत प्रतिनिधि संविधान लागू होने के बाद जीवन में आये परिवर्तनों पर चर्चा करेंगे। रैली, क्विज़ और चित्रांकन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

जमशेदपुर। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को पंचायती राज संस्थानों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा। यह कार्यक्रम पंचायत सचिवालयों, प्रखंडों और जिला परिषद में आयोजित किया जाएगा। पंचायती राज विभाग की ओर से इस आशय का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है। यह पाठ हिन्दी सहित देश की 22 मान्यता प्राप्त भाषाओं में किया जाएगा। दूसरी ओर, संविधान लागू होने के बाद आम जनजीवन में आये परिवर्तन के संबंध में पंचायत प्रतिनिधि अपना संबोधन देंगे। इस मौके पर रैली, क्विज, चित्रांकन प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन पंचायतों में किया जाएगा। इसकी तस्वीरें और वीडियो जिला से राज्य स्तर पर भेजी जाएगी।
अगर फोटो और वीडियो पसंद आयी तो उसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए चयनित कर भेजा जा सकता है। ऐसे कुछ फोटो-वीडियो को पुरस्कृत किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


