ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआदि हो भाषा दर्शन कला केंद्र का प्रथम वार्षिकोत्सव मना

आदि हो भाषा दर्शन कला केंद्र का प्रथम वार्षिकोत्सव मना

मनोहरपुर के मध्य विद्यालय बाचमगुट्टू में आदिवासी हो समाज महासभा मनोहरपुर प्रखंड कमेटी द्वारा जनजातीय आदि हो भाषा सह आदि हो दर्शन कला केंद्र संग्रहालय का प्रथम वार्षिकोत्सव पारंपारिक सांस्कृतिक...

आदि हो भाषा दर्शन कला केंद्र का प्रथम वार्षिकोत्सव मना
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 17 May 2019 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मनोहरपुर के मध्य विद्यालय बाचमगुट्टू में आदिवासी हो समाज महासभा मनोहरपुर प्रखंड कमेटी द्वारा जनजातीय आदि हो भाषा सह आदि हो दर्शन कला केंद्र संग्रहालय का प्रथम वार्षिकोत्सव पारंपारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मना।

कार्यक्रम में आदिवासी हो समाज महासभा के नीमा लुगुन, मनोज चांपिया, सुनील हेम्ब्रम, इंद्रजीत सामड, मार्शल गुड़िया, मुकेश बहान्दा, रोबी लकड़ा सहित चाईबासा से नरेश देवगम और राजखरसावां से मनोज कुमार सोय शामिल हुये। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने समाज को एकजुट होने और समाज के उत्थान को लेकर चर्चा की। इसके बाद पारंपारिक आदिवासी सांस्कृतिक हो भाषा पर नृत्य अलग-अलग गांव से आयी नृत्य मंडली ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें