डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। छात्राओं ने टैगोर के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मुख्य अतिथि डॉ. भारती सिंह ने टैगोर के शैक्षिक विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम गीत से हुआ।

डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई

डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में शनिवार को कल्चरल क्लब द्वारा विश्व कवि रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। ‘जीवन गाथा’ कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ.भारती सिंह कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्य डॉ. जूही समर्पिता एवं उप-प्राचार्य डॉ. मोनिका उप्पल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।

कार्यक्रम की प्रस्तुति

विश्व गुरु कवि रविन्द्र के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति बी.एड की छात्राओं ने किया। ‘जोखोंन पोरबे न मोर’ की प्रस्तुति कॉलेज की छात्रा आयोना सेन, दीपिका मदीना, तनुश्री साहा, अर्पिता पॉल, इशिका और स्वस्तिक भट्टाचार्या द्वारा प्रस्तुत की गई। उनके बचपन पर आधारित गीत ‘मेरे चित में’ समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। कॉलेज की छात्रा तृषा सरकार और शौमिनी दास ने विश्व कवि के कई गीतों पर आकर्षक एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये। इनके नृत्य को सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने काफी सराहा। ‘जीवन गाथा’ उत्सव में अर्तिका, खुशबू, मरियम, आयशा, मर्सी डेविड, सुनीथा माल्टो बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। गहना कुसुम भाव नृत्य आकांक्षा और टीम ने प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि का संबोधन

मुख्य अतिथि डॉ.भारती सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि टैगोर के शैक्षिक विचार आज भी प्रासंगिक हैं। टैगोर गीत और कला के भी धनी थे। उन्होंने कहा कि टैगोर जी कहते थे कि वो शिक्षा अधूरी है जिसमें कला का समन्वय न हो। प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने अपने संबोधन में कहा कि रविन्द्र नाथ टैगोर न सिर्फ एक बहुत बड़े साहित्यकार थे, बल्कि गीतकार, संगीतकार, चित्रकार और शिक्षा विद भी थे। उनकी लेखनी से साहित्य जगत समृद्ध हुआ है, वे आज भी अमर हैं। कार्यक्रम का संचालन मौमिता मंडल एवं धन्यवाद ज्ञापन निकिता तिर्की ने किया। पूरा कार्यक्रम संगीत शिक्षिका अमृता चौधरी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम गीत के साथ हुआ।

सामान्य प्रश्न

रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती कब मनाई गई?
रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती शनिवार को मनाई गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।