आरवीएस अकादमी में मातृत्व के सम्मान में मदर्स डे समारोह का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर के आरवीएस अकादमी में मदर्स डे को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। नन्हे विद्यार्थियों ने माताओं के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रधानाचार्या ने माताओं को परिवार की आधारशिला बताया। यह समारोह सुखद स्मृतियों के साथ समाप्त हुआ।

आरवीएस अकादमी में मातृत्व के सम्मान में मदर्स डे समारोह का आयोजन

जमशेदपुर के डिमना रोड स्थित आरवीएस अकादमी में प्रेम और समर्पण के प्रतीक 'मदर्स डे' को बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक बिंदा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके बाद गणेश वंदना की प्रस्तुति ने पूरे सभागार को भक्तिमय ऊर्जा से भर दिया। इस विशेष अवसर पर बिंदा सिंह ने सभी माताओं को बधाई देते हुए मां और बच्चे के रिश्ते को संसार का सबसे पवित्र और अटूट बंधन बताया।समारोह में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के साथ मिलकर विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मंच पर आयोजित 'लिफ्ट ए बैलून', 'पेंगुइन नोज पेंटिंग' और 'मदर-चाइल्ड ड्युओ डांस' जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही ऑफ-स्टेज गतिविधियों जैसे कुकिंग विदाउट फायर, रंगोली मेकिंग और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में माताओं की रचनात्मकता देखते ही बनती थी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वीशा मोहिंद्रा ने माताओं को परिवार की आधारशिला बताते हुए कहा कि एक मां ही बच्चों के चरित्र और संस्कारों की असली शिल्पकार होती है। कार्यक्रम का समापन उप-प्रधानाचार्या पूजा सुमन, शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति में सुखद स्मृतियों के साथ हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।