अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने सोनारी में मनाई पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की जयंती
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरजमशेदपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नारायण सारंग की जयंती मनाई। कार्यक्रम चित्रगुप्त भवन में हुआ, जहां स्वर्गीय सारंग की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार रखे। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग शामिल हुए।
जमशेदपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नारायण सारंग की जयंती मंगलवार को मनाई गई। कार्यक्रम सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्वर्गीय सारंग की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। फिर सभी लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव सिन्हा, श्याम बिहारी लाल, शशांक शेखर, राकेश प्रसाद, शिवचरण, सुरेश, बबलू करमाकर, नारायण आदि शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


