ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबारीडीह और बर्मामाइंस गुरुद्वारा में मना प्रकाश पर्व

बारीडीह और बर्मामाइंस गुरुद्वारा में मना प्रकाश पर्व

बारीडीह और बर्मामाइंस गुरुद्वारा साहिब में रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया। अखंड पाठ के भोग के कीर्तन दरबार सजा। अरदास और विशिष्ट लोगों के सम्मान के बाद लंगर...

बारीडीह और बर्मामाइंस गुरुद्वारा में मना प्रकाश पर्व
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 09 Sep 2019 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बारीडीह और बर्मामाइंस गुरुद्वारा साहिब में रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया। अखंड पाठ के भोग के कीर्तन दरबार सजा। अरदास और विशिष्ट लोगों के सम्मान के बाद लंगर बांटा गया। बारीडीह गुरुद्वारा में स्त्री सत्संग सभा की ओर से टेल्को की बीबी गुरमीत कौर एवं भाई जसपाल सिंह छाबड़ा ने धुर की वाणी आई तिनी सगली... शबद गायन से संगत को गुरु के साथ जोड़ा। स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखदीप कौर, महासचिव नरेंद्र कौर, सुरजीत कौर, पूर्व प्रधान कमलजीत कौर एवं झामुमो की नेत्री कमलजीत कौर गिल को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। उधर, बर्मामाइंस गुरुद्वारा में सिख नौजवान सभा की ओर से प्रकाश पर्व में खंडूर साहिब के भाई रणजीत सिंह ने कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया। कविश्री जत्था भाई जसबीर सिंह मत्तेवाल ने कविताओं से सिख गुरु इतिहास सुनाया। नौजवान सभा ने गुरुद्वारा प्रधान गुरदयाल सिंह, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह सोमू, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के प्रधान गुरुचरण सिंह बिल्ला, सिख यूथ ब्रिगेड प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें