ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा जू प्रबंधन व सिक्योरिटी एजेंसी पर केस

टाटा जू प्रबंधन व सिक्योरिटी एजेंसी पर केस

टाटा जू का संचालन करने वाली टाटा जूलोजिकल सोसाइटी और वहां सिक्योरिटी गार्ड देने वाली एजेंसी मेसर्स सिंह इंटेलीजेंस सिक्योरिटी प्रा. लि. एवं इसके अधिकारियों पर श्रम विभाग ने केस कर दिया है। यह केस...

टाटा जू प्रबंधन व सिक्योरिटी एजेंसी पर केस
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 03 Feb 2019 05:36 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा जू का संचालन करने वाली टाटा जूलोजिकल सोसाइटी और वहां सिक्योरिटी गार्ड देने वाली एजेंसी मेसर्स सिंह इंटेलीजेंस सिक्योरिटी प्रा. लि. एवं इसके अधिकारियों पर श्रम विभाग ने केस कर दिया है। यह केस श्रम नियमों के उल्लंघन के आरोप में श्रम अधीक्षक-2 दिगंबर महतो ने दर्ज कराया है। यह केस इन सभी पर ठेका मजदूर अधिनियम 1970 के कतिपय प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में दर्ज कराया गया है।

यह मामला जू में काम करने वाले राम विलास सिंह सहित 20 गार्डों की शिकायत और उसकी जांच के बाद दर्ज कराया गया है। उन्होंने 1 अक्तूबर 2018 को एजेंसी पर श्रम कानून के तहत उन्हें सुविधाएं नहीं देने की शिकायत दर्ज कराई थी। श्रम अधीक्षक ने वहां जाकर मामले की जांच की थी। इसमें पाया गया कि सुरक्षा एजेंसी बिना ठेका लाइसेंस के ही काम करवा रही है। इसके बाद श्रम अधीक्षक ने 22 अक्तूबर एवं 16 नवंबर को त्रुटि निवारण के लिए तिथि निर्धारित की। मगर ठेकेदार ने इसका पालन नहीं किया। तब उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मगर उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके कारण श्रम अधीक्षक ने सिक्योरिटी एजेंसी, उसके एमडी, निदेशक और जूलोजिकल सोसाइटी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें