Career Planning Workshop Held at Karim City College with Colonel Vinay Ahuja करीम सिटी कॉलेज में करियर प्लानिंग को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCareer Planning Workshop Held at Karim City College with Colonel Vinay Ahuja

करीम सिटी कॉलेज में करियर प्लानिंग को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सोमवार को करीम सिटी कॉलेज में करियर प्लानिंग एवं गाइडेंस सेल द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कर्नल विनय आहूजा ने छात्रों को डिफेंस क्षेत्र में भविष्य के अवसरों और प्रशासनिक सेवाओं से...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 9 Sep 2025 03:17 PM
share Share
Follow Us on
करीम सिटी कॉलेज में करियर प्लानिंग को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सोमवार को करीम सिटी कॉलेज साकची के करियर प्लानिंग एंड गाइडेंस सेल एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कॉलेज के ओडिटोरियम में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में कर्नल विनय आहूजा मौजूद थे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रे याज द्वारा मुख्य अतिथि वक्ता को पुष्प गुच्छ तथा मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया । वहीं सेल के कोऑर्डिनेटर डॉ. आफताब आलम ने कॉलेज के करियर गाइडेंस एंड प्लानिंग सेल के कार्य शैली पर प्रकाश डाला ।कार्यशाला में कर्नल विजय ने डिफेंस क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए छात्रों का मार्गदर्शन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रशासनिक सेवा से जुड़ना चाहिए और देश सेवा करनी चाहिए।अपने

सीधे संवाद में उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के प्रति जागरूक कराया और आज कहाँ कहाँ रोज़गार के अवसर हैं विद्यार्थियों को अवगत कराया। कार्यकम में विद्यार्थियों ने अपने जिज्ञासाओं को प्रश्नों के माध्यम से अभिव्यक्त किया जिसका संतोषजनक जवाब मुख्य वक्ता ने दिया।कैरियर प्लानिंग एवं गाइडेंस सेल के सदस्य के अलावा कॉलेज के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विभिन्न विभाग के विद्यार्थी मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ. फिरोज आलम ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सेमेस्टर ४ की छात्रा रिषु कुमारी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।