टुईलाडुंगरी में खड़ी कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुईलाडुंगरी में एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धुआं उठते ही लोग हड़बड़ाए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह जल गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टुईलाडुंगरी में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खरीद- बिक्री प्रतिष्ठान परिसर में खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


