Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCar and Auto Collision in Jamshedpur Passengers Safe Despite Accident
बर्मामाइंस में कार और ऑटो में टक्कर
संक्षेप:
जमशेदपुर में बर्मामाइंस स्टेशन रोड पर सोमवार सुबह एक कार और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन ऑटो में सवार सभी चार यात्री सुरक्षित हैं। कार चालक ने ओवरटेक करते समय ऑटो में धक्का मार दिया, जिससे मेन रोड पर अफरातफरी मच गई।
Feb 09, 2026 02:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर। बर्मामाइंस स्टेशन रोड में सोमवार सुबह कार और ऑटो में टक्कर हो गई। इससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि ऑटो पर सवार यात्री सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक स्टेशन से चार यात्रियों को लेकर साकची जा रहा था। ओवरटेक करने के चक्कर में कार चालक में ऑटो में धक्का मार दिया। इससे मेन रोड पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर तक अन्य वाहनों का आवागमन ठप हो गया था। स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को नाले से बाहर निकाला।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




