ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकैंपस अंबेसडर जोड़वाएंगे वोटरलिस्ट में नाम

कैंपस अंबेसडर जोड़वाएंगे वोटरलिस्ट में नाम

पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान एक से 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान 18 से 21 वर्ष के युवक-युवतियों और छूटे लोगों के नाम वोटरलिस्ट में जोड़े जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू हो...

कैंपस अंबेसडर जोड़वाएंगे वोटरलिस्ट में नाम
Center,JamshedpurFri, 02 Jun 2017 04:34 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान एक से 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान 18 से 21 वर्ष के युवक-युवतियों और छूटे लोगों के नाम वोटरलिस्ट में जोड़े जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। कोई मतदाता बनने लायक है या नहीं, यह पता करने बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) घर-घर तो जाएंगे ही, प्लस टू स्कूल एवं कॉलेजों में अलग से अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी गायत्री कुमारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार रंजन एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से गुरुवार को जिला मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए दोनों प्रकार के शिक्षण संस्थानों के ही एक-एक छात्र को कैम्पस अंबेसडर बनाया जाएगा। वे वैसे छात्र-छात्राओं की सूची उपलब्ध कराएंगे जिनकी उम्र 18 साल या अधिक हो गई है और उनका नाम वोटरलिस्ट में नहीं जुड़ा है। उनकी गिनती के अनुसार उन्हें नाम जोड़ने वाला फार्म सिक्स उपलब्ध करा दिया जाएगा। उसे भरकर और जरूरी प्रमाणपत्र के साथ वे संबंधित विधान सभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध करा देंगे तो उनके नाम वोटरलिस्ट में चढ़ा दिए जाएंगे। कई तरह से जोड़वा सकते हैं वोटरलिस्ट में नाम : मतदाता सूची में नाम जोड़ने के अनेक तरीके बताए गए हैं। इनमें बीएलओ के द्वारा, कैम्पस अंबेसडर के द्वारा, प्रज्ञा केन्द्र से, नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से, निर्वाचन आयोग के मोबाइल एप शामिल हैं। प्रज्ञा केन्द्र से करने पर प्रति आवेदन 10 रुपए अदा करने पड़ेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें