ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलेगा अभियान

सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलेगा अभियान

एमजीएम अस्पताल व जिला स्वास्थ्य सेवा की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए शहर के गैर राजनीतिक संगठन साथ मिलकर अभियान चलाएंगे। यह निर्णय सोमवार को झारखंड ह्यूमन राइट्स कांफ्रेंस (जेएचआरसी) प्रमुख मनोज...

सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलेगा अभियान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 24 Apr 2018 04:31 PM
ऐप पर पढ़ें

एमजीएम अस्पताल व जिला स्वास्थ्य सेवा की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए शहर के गैर राजनीतिक संगठन साथ मिलकर अभियान चलाएंगे। यह निर्णय सोमवार को झारखंड ह्यूमन राइट्स कांफ्रेंस (जेएचआरसी) प्रमुख मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में लिया गया।

मनोज मिश्रा ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों व प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक जुबिली पार्क में 27 अप्रैल को होगी। इसमें अभियान की रणनीति तय की जाएगी। अभियान की रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। बैठक में एसएल दास, गुरमुख सिंह, सलावत महतो, जसवंत सिंह, सारथी से विश्वजीत सिंह, संतोष कुमार एवं समाजसेविका सावित्री देवी मौजूद थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें