ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरऑनलाइन फीडबैक के लिए मानगो नगर निगम ने लगाया शिविर

ऑनलाइन फीडबैक के लिए मानगो नगर निगम ने लगाया शिविर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने और ऑनलाइन फीडबैक प्राप्त करने के लिए बुधवार को मानगो नगर निगम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के...

ऑनलाइन फीडबैक के लिए मानगो नगर निगम ने लगाया शिविर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 23 Jan 2020 05:33 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने और ऑनलाइन फीडबैक प्राप्त करने के लिए बुधवार को मानगो नगर निगम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश पर राष्ट्रीय टेक्निकल इंस्टीच्यूट, मानगो, साउथ प्वाइंट स्कूल, मानगो विशाल मेगा मार्ट सहित अन्य जगहों पर शिविर लगाया गया। इसमें इन सभी संस्थानों के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र आदि मौजूद थे, जिन्हें स्वच्छता और ऑनलाइन फीडबैक के लिए जागरूक किया गया। शिविर में लोगों से कचरा डस्टबीन में डालने एवं मानगो क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प कराया गया। इस अवसर पर नगर मिशन प्रबंधक निर्मल कुमार, नगर प्रबंधक, निशांत कुमार, कार्यालय कर्मी ललिता, अंजली कुमारी, राष्ट्रीय टेक्निकल इंस्टीच्यूट के जैफी खान, तारिक अनवर, मानगो, साउथ प्वाइंट स्कूल के प्राचार्या, विशाल आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें