टेल्को में कारोबारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट में शनिवार को बुलेट बाइक सवार दो हमलावरों ने कारोबारी सुजीत झा पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने सुजीत के गले पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सुजीत ने लहूलुहान हालत में टेल्को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।

टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट में शनिवार सुबह बुलेट बाइक सवार दो हमलावरों ने कारोबारी सुजीत झा पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने सुजीत के गले पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सुजीत ने किसी तरह जान बचाई और लहूलुहान हालत में अपनी बाइक लेकर टेल्को थाने पहुंचे। वहां से उन्हें इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा गया। सुजीत झा ईंट-गिट्टी का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह दो युवक बुलेट बाइक पर आए और उन्हें बुलाकर थोड़ी दूर ले गए। एक युवक ने कहा कि ज्यादा पैसा कमा रहे हो, हमें भी देना होगा।
इतना कहते ही युवक ने धारदार हथियार निकालकर उनके गले पर वार कर दिया। इस संबंध में सुजीत ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


