Jamshedpur News: बस स्टैंड की बंदोबस्ती आज, अभी तक किसी ने नहीं डाला है टेंडर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरJamshedpur News: भुइयांडीह के बस स्टैंड की बंदोबस्ती की तिथि आज है। जमशेदपुर अक्षेस ने न्यूनतम बोली 2 करोड़ 18 लाख रुपए रखी है। इस वित्तीय वर्ष में टेंडर चार बार निकाला गया है, लेकिन कोई भी प्रभावित नहीं हुआ। पार्किंग ठेकेदारों का कहना है कि मूल्य बहुत अधिक है, जिससे घाटा होगा।

Jamshedpur News: भुइयांडीह स्थित बस स्टैंड की बंदोबस्ती की निर्धारित तिथि आज है। आज तीन बजे खुली बोली से इसकी बंदोबस्ती का कार्यक्रम है। जमशेदपुर अक्षेस ने इसकी न्यूनतम बोली दो करोड़ 18 लाख रुपए तय की है। इस वित्तीय वर्ष में चार बार इसका टेंडर टेंडर निकल चुका है, परंतु किसी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है। आज भी 12 बजे तक किसी के टेंडर डालने की सूचना नहीं है। हालांकि टेंडर भरने का समय दो बजे तक तय है। पूर्व में इसकी पार्किंग बंदोबस्ती हासिल करने वालों का कहना है कि दर काफी अधिक है। इतने पैसे में लेने पर घाटा तय है।
इसलिए कोई ठेकदार इसमें रुचि नहीं ले रहा है।


