ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबोकारो से जमशेदपुर आ रही बस पुरुलिया में मिनी बस से टकराई, 30 घायल

बोकारो से जमशेदपुर आ रही बस पुरुलिया में मिनी बस से टकराई, 30 घायल

बोकारो से जमशेदपुर आ रही शंकर-पार्वती बस पुरूलिया के आइमोनडीह के पास रविवार को पुआल लदे मिनी ट्रक से टकरा गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और बस सवार 30 यात्री घायल हो गए। जिन तीन लोगों की मौत हुई...

बोकारो से जमशेदपुर आ रही बस पुरुलिया में मिनी बस से टकराई, 30 घायल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 09 Oct 2017 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो से जमशेदपुर आ रही शंकर-पार्वती बस पुरूलिया के आइमोनडीह के पास रविवार को पुआल लदे मिनी ट्रक से टकरा गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और बस सवार 30 यात्री घायल हो गए। जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनकी समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि वे मिनी ट्रक पर सवार थे। सभी घायलों को वहां के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्हें टीएमएच लाया जा रहा है। ये युवक-युवती बारीडीह के रहने वाले हैं। हादसे के बाद लोगों ने टाटा-पुरूलिया मार्ग जाम कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर से कांग्रेस नेता नितेश मित्तल पुरूलिया रवाना हो गए। उन्हें सूचना मिली कि घायलों में मानगो के भी कुछ युवक शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें