ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबर्मामाइंस के लकड़ी गोदाम में लगी आग, 1.75 करोड़ का नुकसान

बर्मामाइंस के लकड़ी गोदाम में लगी आग, 1.75 करोड़ का नुकसान

बर्मामांइस कैरेज कॉलोनी स्थित दास टिंबर के लकड़ी गोदाम में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग से गोदाम के भीतर रखी 1.75 करोड़ रुपये की लकड़ी जलकर राख हो...

बर्मामाइंस के लकड़ी गोदाम में लगी आग, 1.75 करोड़ का नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 22 Jul 2018 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बर्मामांइस कैरेज कॉलोनी स्थित दास टिंबर के लकड़ी गोदाम में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग से गोदाम के भीतर रखी 1.75 करोड़ रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 35 दमकल गाड़ियों काबू पाने में लगी थीं। शनिवार सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया गया। शार्ट सर्किट से लगी आग पर काबू नहीं पाया जाता तो दर्जनों लकड़ी टाल में आग फैल सकती थी। घटना के बाद कॉलोनी में अफरातफरी का माहौल था।

सुरक्षा गार्ड ने मालिक को किया फोन : घटना की जानकारी लकड़ी गोदाम में काम करने वाले सुरक्षाकर्मी को पहले मिली। गार्ड को जलने की बू आई। इसके बाद उसने धुआं निकलते देखा। उसने फोन करने मालिक दिनेश कुमार दास को घटना की जानकारी दी। उसके बाद वे सीतारामडेरा न्यू ले आउट से आधी रात को पहुंचे। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फिर अन्य गाड़िया आईं। इसके पहले सुरक्षा गार्ड और वहां पर काम करने वाले मजदूरों ने सीज फायर को पटककर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

35 सालों से है गोदाम : गोदाम मालिक दिनेश कुमार दास ने बताया कि यहां पर 35 वर्षों से लकड़ी का कारोबार कर रहे हैं। करीब 20-25 मजदूर काम करते हैं। आग लगने की घटना पहली बार हुई है। उनका कहना है कि इसके पहले उनके पिता भी इसी कारोबार से जुड़े थे।

कीमती लकड़ी के साथ चार मशीनें भी जलीं : गोदाम के भीतर लकड़ी के अलावा प्लाई बोर्ड, स्टीलेज पायलट की लकड़ी जल गईं। इसे ब्लूस्कोप, टाटा रायसन और टिमकेन कंपनी में सप्लाई किया जाता था। उन्होंने कोलकाता से हाल ही में लकड़ी मंगाई थी। इसके अलावा चार मशीनें जल गई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें