श्रीश्री मां बाघेश्वरी देवी की पूजा एक मई को

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में सुवर्ण वणिक समाज की बैठक हुई, जिसमें 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर मां बाघेश्वरी देवी की पूजा को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। बैठक में पूजा के लिए प्रतिमा स्थापना, भोग वितरण और शोभायात्रा की तैयारी की गई। इस अवसर पर कई समाजिक सदस्य भी उपस्थित थे।

श्रीश्री मां बाघेश्वरी देवी की पूजा एक मई को

जमशेदपुर, संवाददाता सुवर्ण वणिक समाज प्रदेश जिला व शाखा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रवि मांझी की अध्यक्षता में बाराद्वारी स्थित समाज के भवन में बैठक की गई। बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर बाराद्वारी मैदान में आयोजित श्री श्री मां बाघेश्वरी देवी की पूजा को सफल बनाने को लेकर तैयारी पर चर्चा हुई।इस दौरान 30 अप्रैल को गाजे-बाजे के साथ मां बाराद्वारी भवन में मां की प्रतिमा स्थापित करने व 1 मई की सुबह सात बजे स्वर्णरेखा नदी घाट से घट आगमन कर मां की पूजा शुभारंभ की जाएगी। पूजा संपन्न होने के बाद दोपहर भोग का वितरण किया जाएगा।

शनिवार शाम लक्की ड्रॉ व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। रविवार शाम शोभायात्रा के साथ स्वर्णरेखा नदी घाट में मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसके अलावा कदमा केडी फ्लैट स्थित मां बाघेश्वरी भवन में व निर्मल नगर भुइयांडीह में मां बाघेश्वरी देवी की पूजा संबंधित शाखा की ओर से की जाएगी। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय पोद्दार, सचिव दीपक दत्ता, रवींद्रनाथ दे, विश्वनाथ चंद्र, निताई दत्ता, डॉ केएल पाल, समीर दत्ता, विजय चंद्र, रवि मांझी, संजय दत्त, सनोज चंद्र, सनातन चंद्र, निर्मल चंद्र, उज्ज्वल दास, निरंजन मांझी, कंचन दत्त, विनोद मांझी, राजू दास, राजेन दत्ता, प्रदीप चंद्र, महादेव सेन, शंभू सेतवा, दुर्गा दत्ता आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।