डिमना के मून सिटी रोड में दिनदहाड़े चापड़ से युवक पर हमला

Mar 30, 2026 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

उलीडीह थाना क्षेत्र के मून सिटी रोड पर रविवार को दिनदहाड़े क्षितिज सिंह पर चापड़ से जानलेवा हमला हुआ। हमले में क्षितिज गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। घायल युवक को तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई गई है।

डिमना के मून सिटी रोड में दिनदहाड़े चापड़ से युवक पर हमला

उलीडीह थाना क्षेत्र के मून सिटी रोड स्थित साईं मंदिर के पास रविवार को दिनदहाड़े एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला की घटना से सनसनी फैल गई। हमले में घायल युवक की पहचान क्षितिज सिंह के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर है। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। अचानक इस हमले से अफरातफरी मच गई। लोगों की तत्परता से लहूलुहान युवक को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बताई है। चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी निगरानी में जुटी है। पुरानी रंजिश बनी हमले की वजहप्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।

दो दिन पूर्व डिमना चौक पर क्षितिज के मित्र ओम के साथ छिनतई का प्रयास हुआ था। इस दौरान ओम और उसके बड़े भाई ने विरोध किया था, जिसके बाद मामला बढ़ गया और इसकी शिकायत एमजीएम थाना में दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि रविवार को क्षितिज सिंह अपने मित्र ओम की मोटरसाइकिल लेकर मून सिटी गया था। इस दौरान आरोपियों ने बाइक देखकर उसे ओम समझ लिया और घेरकर उसपर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह घटनास्थल पर ही गिर पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।