Jamshedpur News: गोलमुरी : बेटे को ट्यूशन से लेने गये पिता पर हमला, घायल

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र में नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पास 14 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति पर दो अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर 7,500 रुपये लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल को अस्पताल में उपचार दिया गया।

Jamshedpur News: गोलमुरी : बेटे को ट्यूशन से लेने गये पिता पर हमला, घायल

Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पास ट्यूशन से छुट्टी करा बेटे को घर ले जाने का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति पर दो अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने कड़े से ताबड़तोड़ वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया और 7,500 रुपये छीन फरार हो गए। टेल्को थाना क्षेत्र के प्रेमनगर रोड नंबर-2, मकान नंबर-5 निवासी अविनाश कुमार (30 वर्ष) ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना 14 सितंबर 2026 की शाम करीब 7.15 बजे की है। अविनाश कुमार नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पास अपने बेटे को ट्यूशन से लाने के लिए खड़े थे।

इसी दौरान अचानक दो युवक पहुंचे। उनमें से एक लंबा-चौड़ा और दूसरा सामान्य कद-काठी का था। आरोपियों ने आते ही गालियां देते हुए पूछा कि यहां क्या कर रहे हो। जब तक अविनाश कुछ समझ पाते या जवाब देते, दोनों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने हाथ में पहने हुए कड़े से उनके सिर के सामने के हिस्से पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे माथे पर गहरा जख्म हो गया और खून बहने लगा। जब तक पीड़ित खुद को संभालते, दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत संभाला गया। होश में आने पर पीड़ित ने अपना सामान चेक किया तो पाया कि उनकी जेब से 7,500 रुपये गायब थे।पुलिस की सहायता से घायल अविनाश को इलाज के लिए तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर पर टांके लगाए। इधर, पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: गोलमुरी : बेटे को ट्यूशन से लेने गये पिता पर हमला, घायल