कदमा में रुपये विवाद मामले की जांच तेज, आरोपी और परिजनों से पूछताछ
जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में रुपये के विवाद को लेकर छोटे भाई कृष्णा साह ने अपने बड़े भाई संजय साह पर लोहे की रॉड से हमला किया। संजय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि कृष्णा ने रुपये की मांग को लेकर विवाद किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमशेदपुर।कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में रुपये के विवाद को लेकर छोटे भाई पर रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में आरोपी कृष्णा साह और उसके परिजनों से पूछताछ की गई है। पुलिस परिवार के भीतर चल रहे आर्थिक विवाद और रुपये के लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
हमले का विवरण
बताया जाता है कि शनिवार को संजय साह ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसका छोटा भाई कृष्णा साह शुक्रवार सुबह लोहे की रॉड लेकर घर पहुंचा और मां से रुपये दिलाने को लेकर विवाद करने लगा। कृष्णा का कहना था कि उसे केवल छह लाख रुपये मिले हैं, जबकि चार लाख रुपये और दिए जाने चाहिए।
पुलिस की कार्रवाई
संजय साह के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कृष्णा साह उग्र हो गया और जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी और काफी खून बहने लगा था। शोरगुल सुनकर मां बीच-बचाव करने पहुंचीं, जिसके बाद मामला शांत हुआ।इधर, पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी कृष्णा साह के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि रुपये को लेकर विवाद कब से चल रहा था और घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है। थाना स्तर पर दोनों भाइयों के बीच पूर्व में हुए विवादों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


