ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरअपने अंदर छिपी ताकत को लाएं महिलाएं : अनिरुद्ध

अपने अंदर छिपी ताकत को लाएं महिलाएं : अनिरुद्ध

नारी के अंदर छिपी है बड़ी ताकत, बस नारी को उसे बाहर निकालना है। ये बातें गुवा सेल क्लब में शुक्रवार शाम को आयोजित अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस पर मुख्य अतिथि सेल के महाप्रबंधक अनिरुद्ध शर्मा ने...

अपने अंदर छिपी ताकत को लाएं महिलाएं : अनिरुद्ध
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 10 Mar 2019 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नारी के अंदर छिपी है बड़ी ताकत, बस नारी को उसे बाहर निकालना है। ये बातें गुवा सेल क्लब में शुक्रवार शाम को आयोजित अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस पर मुख्य अतिथि सेल के महाप्रबंधक अनिरुद्ध शर्मा ने महिलाओं को संबोधित कर कही।

शर्मा ने कहा कि नारी ही मां दुर्गा, मां चंडी, काली का रूप है। आज महिलाएं कहां से कहां तक पहुंच गई है। 1971 में महिलाओं का आंदोलन निकोलस के द्वारा की गई थी। और उस समय महिलाओं को वोट देने का भी अधिकार नहीं था। इसी को लेकर सभी महिलाओं ने आंदोलन छेड़ा और 1975 में महिलाओं का वोट देने का अधिकार मिला और इसी दिन से अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस मनाने लगा। महिला समिति के अध्यक्ष निलम शर्मा ने महिलाओं को सशक्त करने पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अनिरुद्ध शर्मा एवं महिला समिति अध्यक्ष ने दीप जलाकर किया। उसके बाद महिलाओं ने गीत, संगीत और नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही एक सप्ताह से चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिए महिलाओं को सेल महाप्रबंधक श्री शर्मा एवं श्रीमित शर्मा ने पुरस्कृत किया। संचालन स्वेता सिंहा ने किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं का विशेष योगदान सेल अधिकारी एलके भंडारी ने किया। मौके पर डॉ. सीके मंडल, कविता देवागंन, गीता दास, दीपारॉय चौधरी, वीणा गांगुली, एसएन पंडा, स्मृता गिरी, डॉ. आन्नद, एसके स्वाईन आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें