Jamshedpur News: नशामुक्त भारत अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज़ का व्यापक जन जागरूकता अभियान
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर में ब्रह्माकुमारीज़ मानगो सेंटर ने नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रोत्साहित करना है। ब्रह्माकुमारीज़ ने सरकार के साथ समझौता ज्ञापन भी किया है ताकि जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाया जा सके।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। नशामुक्त समाज और स्वस्थ, सुखी एवं बेहतर जीवन के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज़ मानगो सेंटर द्वारा मानगो एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने जीवन को सकारात्मक एवं स्वस्थ दिशा देने का संदेश दिया गया। ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ नशामुक्ति एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन किया गया है। इसी उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मानगो क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


