ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजमशेदपुर लोकसभा के दोनों मतगणना प्रेक्षक लौटे

जमशेदपुर लोकसभा के दोनों मतगणना प्रेक्षक लौटे

मतगणना कराने के लिए खास तौर से जमशेदपुर पहुंचे दोनों प्रेक्षक मिमुम तेयांग और विजय पाल सिंह तृतीय शुक्रवार को अपने-अपने कार्यस्थल को लौट गए...

जमशेदपुर लोकसभा के दोनों मतगणना प्रेक्षक लौटे
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 25 May 2019 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मतगणना कराने के लिए खास तौर से जमशेदपुर पहुंचे दोनों प्रेक्षक मिमुम तेयांग और विजय पाल सिंह तृतीय शुक्रवार को अपने-अपने कार्यस्थल को लौट गए हैं। दोनों सीनियर आईएएस अधिकारियों को जमशेदपुर लोक सभा क्षेत्र के तीन-तीन विधान सभा क्षेत्रों की निगरानी की जवाबदेही निर्वाचन आयोग ने सौंपी थी। उन्होंने गुरुवार रात को सांसद विद्युत वरण महतो को प्रमाणपत्र सौंपने के बाद ही आयोग को अपनी रिपोर्ट भेज दी थी। जमशेदपुर सीट पर एकतरफा मुकाबले के कारण प्रेक्षकों के हस्तक्षेप की नौबत नहीं आई। कर्मचारियों ने मनाई छुट्टियां: निर्वाचन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े अधिकांश कर्मचारियों ने शुक्रवार को छुट्टियां मनाई। ये कर्मचारी बीते दो माह से लगातार काम कर रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें