स्वर्णरेखा नदी से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

मानगो थाना अंतर्गत अकाली छठ घाट के पास स्वर्णरेखा नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल भेजा। मृतक के हाथ में चप्पल थी, जिससे आशंका है कि वह तैरने का प्रयास कर रहा था। पुलिस पहचान में जुटी है।

स्वर्णरेखा नदी से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

मानगो थाना अंतर्गत अकाली छठ घाट के पास स्वर्णरेखा नदी से गुरुवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। सुबह स्थानीय लोगों ने शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया जहां शव को रखा गया है। मृतक ने अपने दोनों हाथ में चप्पल पहन रखी थी जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह नदी में तैरने का प्रयास कर रहा था और डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि शव देखकर प्रतीत होता है कि वह 5 से 6 दिन पुरानी है।

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।