Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBody of Unknown Youth Identified in Patmada Suicide Investigation Underway
पटमदा के मथुरापुरी जंगल से बरामद शव की हुई पहचान

पटमदा के मथुरापुरी जंगल से बरामद शव की हुई पहचान

संक्षेप:

पटमदा के मथुरापुरी जंगल से बरामद अज्ञात युवक का शव पहचान लिया गया है। मृतक कान्हाई महतो (35 वर्ष) मानसिक रूप से बीमार थे और मजदूरी करते थे। बुधवार को शौच के लिए निकले थे और लापता हो गए। चरवाहों ने उन्हें जंगल में जाते देखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Nov 18, 2025 03:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

पटमदा : पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुरी के जंगल से बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान मंगलवार को सुबह कर ली गई है। वह कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगुड़दा गांव का रहने वाला था। बांगुड़दा गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता गोपाल महतो ने बताया कि मृतक कान्हाई महतो (35 वर्ष) मानसिक रूप से बीमार रहता था। वह काटिन बाजार स्थित एक गल्ला दुकान में मजदूरी करता था। वह बुधवार की सुबह घर से शौच के लिए निकला था और लापता हो गया था। परिजनों द्वारा अपने सगे संबंधियों के पास खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चल पाया था। वह अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ घर में रहता था और उसके माता -पिता की मृत्यु पूर्व में ही हो गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपने माता - पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बेटियों में बड़ी बेटी की शादी बनकुंचिया गांव में हुई है। वह मजदूरी करके ही परिवार का भरण-पोषण करता था। सूत्रों के मुताबिक उसे बुधवार को ही कुछ चरवाहों ने माचा स्थित सीएचसी अस्पताल से सटे मथुरापुरी के जंगल में घुसते हुए देखा था। चरवाहों द्वारा पूछताछ करने पर उसने कोई बात नहीं की एवं तेजी से पैदल चलते हुए जंगल के अंदर चला गया था। उसके बाद एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। चरवाहों के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा रविवार को जंगल से शव को बरामद करने के पश्चात एमजीएम मेडिकल कॉलेज के शीतगृह में रखवा दिया गया था। थाना प्रभारी करमपाल भगत को बताया कि सोशल मीडिया पर मृतक की तस्वीर साझा करने के बाद जानकारी परिजनों तक पहुंची। उन्होंने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।