हाथीखेदा मंदिर परिसर से विक्षिप्त व्यक्ति का शव बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

फोटो है पटमदा। बोड़ाम प्रखंड के प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर लावजोड़ा परिसर में रविवार सुबह

हाथीखेदा मंदिर परिसर से विक्षिप्त व्यक्ति का शव बरामद

पटमदा। बोड़ाम प्रखंड के प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर लावजोड़ा परिसर में रविवार सुबह विक्षिप्त व्यक्ति का शव मिला। सुबह स्थानीय दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो मंदिर परिसर के पास खाली जगह में शव को देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार को दी गई। सूचना के एक घंटे बाद एसआई पहुंचे और शव की जांच कर लौट गए। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस दोबारा पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। स्थानीय निवासी कर्मू महतो ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त लगता था और अक्सर मंदिर परिसर के आसपास घूमता रहता था।

वह होटलों में खाना खाकर कहीं भी सो जाता था। शनिवार को तेज धूप और लंबे समय तक बिना भोजन के रहने से उसकी तबीयत बिगड़ने और मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।