धातकीडीह तालाब में मिला अधेड़ का शव, शनिवार रात से था लापता

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह धातकीडीह तालाब में एक शव मिला। मृतक की पहचान जिशान रियाज (38) के रूप में हुई, जो नशे का आदि था। वह शनिवार रात 9 बजे घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

धातकीडीह तालाब में मिला अधेड़ का शव, शनिवार रात से था लापता

बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह तालाब में रविवार सुबह एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना बिष्टुपुर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान धातकीडीह ए ब्लॉक निवासी जिशान रियाज (38) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार जिशान नशे का आदि था और शनिवार रात 9 बजे घर से निकला था। देर रात जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। तलाशी के दौरान धातकीडीह तालाब के पास जिशान का कपड़ा और जूता बरामद किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।