ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसरस्वती शिशु विधा मंदिर प्रबंधन का पुतला फूंका

सरस्वती शिशु विधा मंदिर प्रबंधन का पुतला फूंका

बागबेड़ा के डीबी रोड में रविवार को स्थानीय लोगों ने सरस्वती शिशु विधा मंदिर स्कूल प्रबंधन का पुतला फूंका। स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन कमेटी, दोषी प्राचार्य शिवपूजन प्रसाद एवं शिक्षक बलदेव सिंह पर...

सरस्वती शिशु विधा मंदिर प्रबंधन का पुतला फूंका
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 06 Aug 2017 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बागबेड़ा के डीबी रोड में रविवार को स्थानीय लोगों ने सरस्वती शिशु विधा मंदिर स्कूल प्रबंधन का पुतला फूंका। स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन कमेटी, दोषी प्राचार्य शिवपूजन प्रसाद एवं शिक्षक बलदेव सिंह पर कानूनी कार्रवाई और पीड़ित छात्र सौरभ कुमार को उचित न्याय दिलाने की मांग की है। यही नहीं, न्याय नहीं मिलने पर क्रमबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। कार्यक्रम का नेतृत्व सुनील तिवारी, रमण खां, राजकमल यादव, चंदन सिंह आदि ने किया। मौके पर संजय मिश्रा, ऋषि मिश्रा, मुखिया प्रतिमा मुण्डा, रामकेश्वर ओझा सहित अनेक लोग मौजूद थे। सौरभ कुमार के पिता संतोष सिंह का आरोप है कि उसके कंप्यूटर शिक्षक ने चार दिन पूर्व उसकी पिटाई की जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। इस मामले को लेकर लोगों ने शनिवार को स्कूल में घुसकर बवाल किया था और स्कूल कमेटी के अध्यक्ष साधु राम गोयल, प्राचार्य एवं शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पता चला है कि स्कूल कमेटी की ओर से भी रविवार को सौरभ के पिता एवं साथ गए लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुतला दहन इसी के कारण किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें