Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBlood Donation Camp Organized in Jamshedpur in Memory of Jharkhand Leaders
स्वर्गीय शिबू सोरेन व सुनील महतो की जयंती पर बर्मामाइंस में रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वर्गीय शिबू सोरेन व सुनील महतो की जयंती पर बर्मामाइंस में रक्तदान शिविर का आयोजन

संक्षेप:

जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा और दिशोम गुरु के सपने फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वर्गीय शिबू सोरेन और स्वर्गीय सुनील महतो की जयंती पर था। लगभग 300 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया, जिसमें युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Jan 11, 2026 02:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एवं दिशोम गुरु के सपने फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज बर्मामाइंस क्लब हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं शहीद सांसद स्वर्गीय सुनील महतो की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित किया गया।इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों एवं योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं स्वर्गीय सुनील महतो ने झारखंड की पहचान, आदिवासी अस्मिता और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया, और उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।रक्तदान

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिविर के माध्यम से समाजसेवा का संदेश देते हुए आयोजकों ने लगभग 300 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा है। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं झामुमो कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।महावीर मुर्मू कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे कार्यक्रमों से न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है। शिविर के आयोजन में स्थानीय कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में झामुमो नेता, फाउंडेशन के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।