Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBlood Donation Camp Organized by SC ST OBC Minority Welfare Society in Bodam

बोड़ाम में आयोजित रक्तदान शिविर में 129 यूनिट रक्त संग्रहित
संक्षेप:
पटमदा में एससी, एसटी, ओबीसी माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी ने एमजीएम अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से बोड़ाम मध्य विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 129 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का...
Oct 13, 2025 05:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
पटमदा। एससी, एसटी, ओबीसी माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी बोड़ाम के तत्वावधान में एमजीएम अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रविवार को बोड़ाम मध्य विद्यालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे 129 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बोड़ाम बीडीओ किकू महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलकमल महतो, मिहिर महतो, आशुतोष महतो, यादव महतो, हिमांशु महतो, परमेश्वर महतो, पुतुल प्रमाणिक, बाबलु स्वर्णकार और शीतल गोप सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




