टाटानगर में कल मेंस कांग्रेस नेता की स्मृति में रक्तदान
Dec 28, 2025 02:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में 29 दिसंबर को टाटानगर रेलवे संस्थान में कांग्रेस नेता अमरेंद्र कुमार की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। चक्रधरपुर मंडल के संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने बताया कि अमरेंद्र कुमार युवा रेलकर्मियों के लोकप्रिय नेता थे और उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव में विजय प्राप्त की थी।

जमशेदपुर। रेलवे मेंस कांग्रेस नेता अमरेंद्र कुमार की स्मृति में 29 दिसंबर सोमवार को टाटानगर रेलवे संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। चक्रधरपुर मंडल मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया अमरेंद्र कुमार टाटानगर रेलवे संस्थान के निर्वाचित सचिव रहने के साथ ही युवा रेलकर्मियों के सर्वमान्य नेता थे। नौकरी के दौरान मृदभाषी और व्यवहार कुशलता के कारण उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने संस्थान के चुनाव में मेंस कांग्रेस ने एकतरफा विजय प्राप्त की थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



