
संत गाडगे महाराज की पुण्य तिथि पर 101 लोगों ने किया रक्तदान
संत गाडगे जागृति मंच और एबीडीएम पूर्वी सिंहभूम ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में संत गाडगे महाराज की पुण्य तिथि पर रक्तदान श्रद्धांजलि शिविर का आयोजन किया। 101 सदस्यों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया और रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
संत गाडगे जागृति मंच और एबीडीएम पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में संत गाडगे महाराज की पुण्य तिथि पर स्थानीय जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान श्रद्धांजलि शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 101 सदस्यों ने रक्तदान कर संत गाडगे महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि शिविर का आयोजन संस्था के सचिव उपेंद्र रजक, एबीडीएम के अध्यक्ष गोपाल रजक, पूर्व अध्यक्ष अमलेश रजक, अमलेश रजक, भोला रजक, अरुण चौधरी, कवि चंद, अमर लाल और बिनोद रजक के नेतृत्व में किया गया। ब्लड बैंक स्थित सभागार में सबसे पहले संत गाडगे महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मंच की संरक्षिका और राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष शारदा, उपेंद्र रजक, अमलेश रजक, गोपाल रजक और हरिनंदन रजक ने कहा कि संत गाडगे महाराज मानवता के सबसे बड़े उपासक थे और उनका जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा। मौके पर नंदलाल रजक, दुर्गाराम बैठा, डॉ. राजेंद्र रजक, राहुल रजक, विनोद रजक, बंटी रजक, लक्ष्मी देवी, सुजीत रजक, गौरी रजक, बबली रजक, अभिषेक कुमार, विद्यानंद रजक समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। शिविर में रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




