ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकिसानों के खाते में आने लगा ‘आशीर्वाद का पैसा

किसानों के खाते में आने लगा ‘आशीर्वाद का पैसा

पूर्वी सिंहभूम जिले के किसानों के बैंक अकाउंट में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का पैसा पहुंचने लगा है। पटमदा अंचल के बहुत से किसानों के खाते में योजना की पहली किस्त की राशि पहुंच गई है। फिलहाल...

किसानों के खाते में आने लगा ‘आशीर्वाद का पैसा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 10 Aug 2019 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम जिले के किसानों के बैंक अकाउंट में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का पैसा पहुंचने लगा है। पटमदा अंचल के बहुत से किसानों के खाते में योजना की पहली किस्त की राशि पहुंच गई है। फिलहाल प्रति एकड़ पांच हजार का आधा खातों में भेजा गया है। इस प्रकार दो किस्तों में यह राशि मिलेगी। यह जानकारी योजना से जुड़े सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी जयकांत सिंह ने दी। बताया कि वे गुरुवार को पटमदा अंचल के दौरे पर सत्यापन करने गए थे। वे यह देखने गए थे जिन किसानों के नाम लाभुक के रूप में दर्ज है, वे खेती कर रहे हैं या नहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें