ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुररांची में व्यापारी पर हमले के विरोध में लगाया काला बिल्ला

रांची में व्यापारी पर हमले के विरोध में लगाया काला बिल्ला

रांची में हुए आभूषण दुकानदार खिरवाल बंधुओं पर हुए जानलेवा हमला के विरोध में शनिवार को जमशेदपुर चैम्बर का प्रतनिधिमंडल एसपी से मिला। एसपी सिटी को राज्य के पुलिस महानिदेशक के नाम का ज्ञापन सौंपा...

रांची में व्यापारी पर हमले के विरोध में लगाया काला बिल्ला
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 20 Oct 2019 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची में हुए आभूषण दुकानदार खिरवाल बंधुओं पर हुए जानलेवा हमला के विरोध में शनिवार को जमशेदपुर चैम्बर का प्रतनिधिमंडल एसपी से मिला। एसपी सिटी को राज्य के पुलिस महानिदेशक के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। चैम्बर के सदस्यों ने विरोध स्वरूप काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया। ज्ञापन में चैंबर नें बताया कि बीते दिनों रांची के युवा व्यापारी भाई राहुल एवं रोहित खिरवाल पर उनके रांची स्थित ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े गोली चलाई गई । रांची प्रशासन अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इस निंदनीय घटना से पुरे राज्य के व्यापारी मर्माहत हैं। चैंबर के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संरक्षक हरविंदर सिंह मंटू, मोहनलाल अग्रवाल, अध्यक्ष आलोक चौधरी, सचिव आकाश शाह, ब्रजेश सोनकर, अरूण चौधरी, त्रिलोचन सिंह, धरीक्षण प्रसाद, रमेश गनेरिवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें