ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरभाजपाइयों ने दी पं. दीनदयाल को श्रद्धांजलि

भाजपाइयों ने दी पं. दीनदयाल को श्रद्धांजलि

भाजपा जमशेदपुर महानगर कमेटी ने बुधवार को जनसंघ के संस्थापक एवं पार्टी के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यसभा सदस्य समीर उरांव ने...

भाजपाइयों ने दी पं. दीनदयाल को श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 26 Sep 2019 10:49 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा जमशेदपुर महानगर कमेटी ने बुधवार को जनसंघ के संस्थापक एवं पार्टी के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यसभा सदस्य समीर उरांव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करें। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुवाई में साकची जेल चौक स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। दिनेश कुमार ने कहा कि पंडितजी द्वारा दिए गए एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के दर्शन सदैव प्रासंगिक रहेंगे। यहां दिनेश कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा के अन्य मंडलों द्वारा भी पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर भाजपा नेता राजेश शुक्ला, विनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, अजय श्रीवास्तव, विकास सिंह, चित्तरंजन वर्मा, भूपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, बारी मुर्मू, हलधर नारायण शाह, राकेश सिंह, अंकित आनंद, अमरजीत सिंह राजा, नीरू सिंह, प्रीति सिन्हा, डीडी त्रिपाठी, श्रीराम प्रसाद, दीपू सिंह आदि मौजूद थे। भाजपा ने कमलदूतों को साइकिल देकर विदा किया : भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई विधानसभा के तत्वावधान में बुधवार को चयनित कमल दूतों को प्रदेश नेतृत्व द्वारा साइकिल देकर विदा किया गया। इस मौके पर कमलदूतों को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा चुनावी तैयारियों में जुट गई है। इन तैयारियों को गति प्रदान करने एवं भाजपा की कल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर कमल दूतों का मनोनयन किया गया है। इस मौके पर भाजपा नेता प्रकाश जोशी, विमल जालान, मुकेश ठाकुर, हन्नु जैन, रंजीत उपाध्याय, आर्यन सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें